Posts

Showing posts from February, 2026

शिवरात्रि पूजा संकल्प

 शिवरात्रौ संक्षिप्त चतुर्यामयामपूजा - संकल्प:- नमो भगवते रुद्राय । विष्णुः विष्णुः विष्णुः। फाल्गुनमासे(माघमासे)कृष्णपक्षे त्रयोदश्यां (चतुर्दश्यां )तिथौ __वासरे श्रीसाम्बसदाशिवप्रीत्यर्थं प्रथमयामपूजां (द्वितीययाम/तृतीययाम/चतुर्थयाम पूजां) करिष्ये। यथालाभ उपचारद्रव्य से गणपति का संक्षिप्तपूजन करें, तदनन्तर "शिवाय नमः" इसी मन्त्र से मिट्टी का शिवलिंग निर्माण करे जो अंगुठे से लेकर बारह अंगुल तक के प्रमाण में से यथानुकूल व्यवस्थानुरूप हो। ह्रीं ईशानाय नमः - मन्त्र से आसन , पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, दुग्धस्नान करावें, शिवपंचाक्षर स्तोत्र "नागेन्द्रहाराय ०० आदितः" से पल्लव या पुष्प की सहायता से दूध से ही अभिषेक करें। (द्वितीय प्रहर में दहीं से, तृतीय प्रहरमें केवल घृत , चतुर्थ प्रहर में शहद से स्नानाभिषेक करें) अभिषेकान्ते जल द्वारा सीधे हाथ से अन्य पात्र में तर्पण करे " सभी नाम के अन्तमें "तर्पयामि" पद लगावें "भवं देवम्" शर्वं देवम्" ईशानं देवम्" पशुपतिं देवम्" रुद्रं देवम्" उग्रं देवम्" भीमं देवम्" महान्तं दे...