कुत्ते की योनि मे जाता है
मंत्र तारक भी है, मंत्र मारक भी है।
पुस्तक लिखित मन्त्र को देखकर जो जप करता है वह जीवन में चाण्डाल होता है । मरने पर कुत्ता योनि में जन्म लेता है । विधिवत् दीक्षा लिये बिना जो साधक शैव, शाक्त या वैष्णव मन्त्रों का जप करता है उसे देवता दग्ध कर देते हैं और वह देवता की दृष्टि में जुगुप्सित एवं घृणित हो जाता है । विधिवत् दीक्षा ग्रहण के बिना जो साधक मन्त्र जप करता है उसे करोड़ो-करोड़ो मन्त्र जप के बाद भी सागर के बालू-कणों की संख्या के बराबर भी वर्षों तक सिद्धि नहीं मिलती । इसलिये सभी प्रयत्नों से कुलगुरु के मुख से उपदेश-क्रम से मन्त्र की दीक्षा अवश्य लेना चाहिए।
ईश्वर उवाच-
पुस्तके लिखितान्मन्त्रानवलोक्य जपेत्तु यः ।
स जीवन्नेव चाण्डालो मृतः श्वानो भविष्यति॥३
दीक्षामार्गं विना मन्त्रं शैवं शाक्तञ्च वैष्णवम्।
यो जपेत्तं दहत्याशु देवता च जुगुप्सति॥४
दीक्षाविधिं विना मन्त्रं यो जपेत्कोटिकोटयः।
न स सिद्धिमवाप्नोति सिन्धुसैकतवर्षवत् ॥५
तत्मात्सर्वप्रयत्नेन दीक्षां कुलगुरोर्मुखात् ।
उपदेशक्रमेणैव मन्त्रसंग्रहणं चरेत् ॥६
- इतिश्रीसांख्यायनतन्त्रे द्वितीय पटले
Comments
Post a Comment