समुद्र पार विदेशयात्रा महादोष
समुद्रपार विदेशयात्रा करने वाला पतित हो जाता है।
बोधायनधर्मसूत्र, २ प्रश्न, १ अध्याय, २ खण्ड, १-२—
अथ पतनीयानि। पतनीयानि पतनार्हाणि कर्माणि। समुद्रसंयानम्।(द्वीपान्तर म्लेच्छदेशे गमनम्)
पतनीय अर्थात् पतन के योग्य कर्म। समुद्रपार विदेशयात्रा करना पतनीय कर्म हैं।
पतित को किन कर्मों का अधिकार नहीं रहता?
समस्त द्विजातिकर्मों में—
१. वेदाध्ययन।
२. वेदाध्यापन।
३. वेदमन्त्रयुक्त कर्मों में यजन।
४. वैदिक मन्त्रों के द्वारा होने वाले सभी प्रकार के कर्मकाण्ड तथा याजन (यजमान के यहाँ पौरोहित्यकर्म)।
५. वैदिक मन्त्रपूर्वक दान करना।
६. प्रतिग्रह।
७. मधुपर्कपूर्वक अतिथि-सत्कार।
८. विशुद्ध व्यक्तियों के साथ एक पंक्ति में बैठकर भोजन करना।
इन कर्मों में पतित व्यक्ति का अधिकार नहीं रहता।
सर्वज्ञनारायणभाष्य सहित मनुस्मृति, ५/१९— पतेत् द्विजातिकर्मभ्यो हानिः पतनम्।
द्विजाति के लिए विहित संस्कारों एवं कर्मों से च्युत हो जाना अथवा उनका अधिकार खो देना ‘पतन’ कहलाता है।
गौतमधर्मसूत्र, प्रश्न ३, अध्याय ३, सूत्र ४ तथा हरदत्तकृत मिताक्षरावृत्ति—
तत्रैव द्विजातीनां यानि कार्याण्यध्ययनादीनि श्रौतानि गार्ह्याणि स्मार्त्तानि च तेभ्यो हानिस्तेष्वनधिकारः।
अर्थात् द्विजातियों के अध्ययन आदि जो श्रौत, गार्ह्य और स्मार्त कर्म हैं, उनसे वंचित होना तथा उनमें अधिकार न रहना ही पतन है।
सत्याषाढ़श्रौतसूत्रेऽपि—
द्विजातिकर्मेभ्यो हानिः पतनमिति। पतनं पतनकरं कर्म द्विजातिकर्मेभ्यो हानिकारं विश्लेषकरम्। द्विजातिकर्मसु न पतितस्याधिकार इति।।"
पतन अर्थात् पतनकारक कर्म, जो द्विजातिकर्मों से हानि कराने वाला तथा उनसे वियुक्त करने वाला हो। द्विजातिकर्मों में पतित व्यक्ति का अधिकार नहीं रहता।
कलियुग में विदेशयात्री (म्लेच्छदेशयात्री) का प्रायश्चित्त कर लेने पर भी उसका पातित्य बना रहता है। उसे पुनः विशुद्ध व्यक्तियों के साथ सम्मिलित नहीं किया जाता। द्वापरयुग तक प्रायश्चित्त से शुद्ध किए गए द्विजाति पुरुष का पुनः उपनयन करके जाति में सम्मिलित करने की कुम्भपूर्णविधि आदि द्वारा व्यवस्था थी। उनके साथ रोटी-बेटी का सम्बन्ध भी होता था; परन्तु कलियुग में प्रायश्चित्त से शुद्ध हुए व्यक्तियों के पुनः संग्रह का विधान नहीं है।
बृहन्नारदीयपुराण के कलिवर्ज्यप्रकरण में—
समुद्रयातुः स्वीकारः आदि-आदि।
धर्मान् कलियुगे वर्ज्यानाहुर्मनीषिणः॥
हेमाद्रि में उद्धृत आदित्यपुराण के कलिवर्ज्यप्रकरण में—
द्विजस्याब्धौ तु नौयातुः शोधितस्यापि सङ्ग्रहः॥
पतितों के साथ संसर्ग एवं अन्य धार्मिक मर्यादाएँ
श्राद्ध में पतितों का निषेध
मनुस्मृति ३/१५८–१६७ में श्राद्ध के प्रसंग में विदेशयात्री पतित को अपाङ्क्तेय एवं निषिद्ध माना गया है। ऐसे व्यक्ति को श्राद्ध में आमन्त्रित करके अन्य शुद्ध ब्राह्मणों के साथ पंक्ति में बैठाकर भोजन कराने का विधान नहीं है।
पतित के साथ संसर्ग करने का फल
मनुस्मृति ११/१८०—
संवत्सरेण पतति पतितेन सहाचरन्।
याजनाध्यापनाद्यौनान्न तु यानासनाशनात्॥
कुल्लूकभट्ट की टीका—
पतितेन संसर्गमाचरन् एकयानगमनैकासनोपवेशनैकपङ्क्तिभोजनरूपान् संसर्गानाचरन् संवत्सरेण पतति। न तु याजनाध्यापनाद्यौनात् संवत्सरेण पतति, किन्तु सद्य एव इत्यर्थः।
पतित व्यक्ति के साथ संसर्ग करने वाला मनुष्य एक वर्ष में पतित हो जाता है। यहाँ संसर्ग से तात्पर्य एक ही वाहन में साथ चलने, एक ही आसन पर बैठने तथा एक ही पंक्ति में भोजन करने से है। किन्तु पतित व्यक्ति के साथ याजन, अध्यापन तथा यौनसम्बन्ध स्थापित करने से तत्काल ही पतन हो जाता है।
अध्यापन के विषय में टीका—
अध्यापनमत्रोपनयनपूर्वकं सावित्रीश्रावणम्। याजनादीनां च सद्यः पातित्यमाहुः।
यहाँ अध्यापन से तात्पर्य उपनयनपूर्वक सावित्री अर्थात् गायत्री मन्त्र का श्रवण कराने से है। याजन आदि कर्मों के सम्बन्ध में तत्काल पतित होने की बात कही गई है।
देवलवचनम्—
याजनं योनिसम्बन्धं स्वाध्यायं सहभोजनम्।
कृत्वा सद्यः पतन्त्येते पतितेन न संशयः॥
पतित व्यक्ति के साथ याजन, योनिसम्बन्ध, स्वाध्याय तथा सहभोजन करने से मनुष्य तत्काल पतित हो जाते हैं।
विवाह में पतित वर का निषेध
विवाह के वाग्दान-विधि में कहा गया है—
अव्यङ्गेऽपतिते क्लीबे दशदोषविवर्जिते।
इमां कन्यां प्रदास्यामि इत्यादि।
जो वर अङ्गहीन न हो, पतित न हो, नपुंसक न हो तथा दस दोषों से रहित हो, ऐसे वर को कन्या प्रदान करने का संकल्प किया जाता है।
सन्तान पर माता-पिता के शील का प्रभाव
मनुवचनम्—
पितुर्वा भजते शीलं मातुर्वोभयमेव वा।
सन्तान पिता के शील को अथवा माता के शील को अथवा दोनों के शील को धारण करती है।
बौधायनधर्मसूत्र के टीकाकार का वचन—
स्त्रीपुंसाभ्यां हि पुत्रो जन्यते। यद्यत्रापि पुमानङ्गहीनः स्त्री तु साङ्गा भवति।
स्त्री और पुरुष दोनों से ही पुत्र उत्पन्न होता है। यदि पुरुष अङ्गहीन हो तथा स्त्री सभी अङ्गों से युक्त हो, तो भी सन्तान की उत्पत्ति दोनों के संयोग से ही होती है।
वसिष्ठस्मृतिवचनम्—
पतितोत्पन्नः पतितो भवतीत्याहुः।
पतित व्यक्ति से उत्पन्न सन्तान भी पतित होती है, ऐसा कहा गया है।
विदेश (म्लेच्छदेश) में देवप्रतिष्ठा एवं पूजासम्बन्धी मर्यादाएँ
म्लेच्छदेश में भगवान् विष्णु की पूजा का निषेध
नारदपुराण, पूर्वार्ध १५/१५५—
म्लेच्छदेशे च विप्रेन्द्र तथैव पतितालये।
दुर्गन्धैश्च परिव्याप्ते स्थाने विष्णुं न पूजयेत्॥
हे विप्रेन्द्र! म्लेच्छदेश में, पतितों के निवासस्थान में तथा दुर्गन्ध से सर्वथा व्याप्त स्थान में भगवान् विष्णु की पूजा नहीं करनी चाहिए।
अधर्मयुक्त देश में यज्ञ का निषेध
आदित्यपुराण—
अधर्मदेशमध्ये तु कृत्वा क्रतुशतान्यपि।
न पश्यन्ति द्विजाः श्रेयो यातुः स्वर्गे महार्गलम्॥
अधर्मयुक्त देश के मध्य सैकड़ों यज्ञ करने पर भी द्विजजन कल्याण को प्राप्त नहीं होते तथा स्वर्ग की प्राप्ति में महान् बाधा उत्पन्न होती है। यहाँ यज्ञ सभी प्रकार के यज्ञ एवं प्रासाददेवताप्रतिष्ठा का उपलक्षण है।
पतित एवं सामुद्रिक ब्राह्मण की अपाङ्क्तेयता
महाभारत—
सामुद्रिकः ईदृशा ब्राह्मणा ज्ञेया अपाङ्क्तेया युधिष्ठिर।
हे युधिष्ठिर! सामुद्रिक अर्थात् समुद्रपार म्लेच्छदेश में जाने वाले तथा इस प्रकार के ब्राह्मण अपाङ्क्तेय जानने चाहिए। वे पंक्ति में बैठकर भोजन करने के योग्य नहीं हैं।
पतित के स्पर्श एवं संसर्ग से सम्बन्धित शुद्धि-विधान
पतित से सम्भाषण करने पर प्रायश्चित्त
मिताक्षरा—
यदि स्नेहादिना सम्भाषणं करोति तदा प्रायश्चित्तं कार्यम्। यथा—
अत ऊर्ध्वं तेन सम्भाष्य तिष्ठेदेकरात्रं जपन्सावित्रीमज्ञानपूर्वं ज्ञानपूर्वं चेत्त्रिरात्रम्।
यदि कोई व्यक्ति स्नेह आदि के कारण पतित व्यक्ति से बातचीत करता है, तो उसे प्रायश्चित्त करना चाहिए। उससे बातचीत करने के पश्चात् एक रात्रि तक रहकर सावित्री मन्त्र का जप करना चाहिए। यदि यह संसर्ग जानबूझकर किया गया हो, तो तीन रात्रि तक प्रायश्चित्त करना चाहिए।
पतित के स्पर्श से स्नान का विधान
संवर्तस्मृति—
तत्स्पर्शिनं स्पृशेद्यस्तु स्नानं तस्य विधीयते।
ऊर्ध्वमाचमनं प्रोक्तं द्रव्याणां प्रोक्षणं तथा॥
जो व्यक्ति पतित का स्पर्श करने वाले व्यक्ति का स्पर्श करता है, उसके लिए स्नान का विधान है। इसके पश्चात् आचमन तथा वस्तुओं के लिए प्रोक्षण करने का विधान बताया गया है।
यह विधान अज्ञानपूर्वक हुए संसर्ग के विषय में है। जानबूझकर स्पर्श करने पर तीसरे व्यक्ति के लिए भी स्नान ही बताया गया है।
गौतमस्मृति के अनुसार पतित, चाण्डाल, सूतिका, रजस्वला तथा शव से स्पर्शित व्यक्ति अथवा वस्तु का स्पर्श करने पर वस्त्र सहित उपस्पर्शन करने से शुद्धि होती है। चौथे व्यक्ति के लिए आचमन का विधान है।
देवलवचनम्—
उपस्पृश्याशुचिस्पृष्टं द्वतीयञ्चापि मानवः।
हस्तौ पादौ च तोयेन प्रक्षाल्याचम्य शुध्यति॥
अशुद्ध व्यक्ति से स्पर्शित व्यक्ति का दूसरा व्यक्ति स्पर्श करे, तो हाथ-पैर जल से धोकर आचमन करने से शुद्ध हो जाता है।
बालकों के लिए स्पर्शजन्य अशुद्धि का विधान
हरिहरभाष्य में उद्धृत वृद्धशातातपवचन—
शिशोरभ्युक्षणं कार्यं बालस्याचमनं स्मृतम्।
रजस्वलादिसंस्पर्शे स्नातव्यं च कुमारकैः॥
प्राक्चूडाकरणाद् बालः प्रागन्नप्राशनाच्छिशुः।
कुमारकः स विज्ञेयो यावन्मौञ्जीनिबन्धन॥
शिशु के लिए अभ्युक्षण तथा बालक के लिए आचमन का विधान है। रजस्वला आदि के स्पर्श में कुमारकों को स्नान करना चाहिए।
चूड़ाकर्म से पहले बालक तथा अन्नप्राशन से पहले शिशु कहा जाता है। अन्नप्राशन के पश्चात् मौञ्जीबन्धन तक की अवस्था में कुमारक माना जाता है।
पतित के संसर्ग में युगानुसार शुद्धि-विधान
पराशरस्मृति—
युगं युगद्वयं चैव त्रियुगं च चतुर्युगम्।
चाण्डाल-सूतिकोदक्या-पतितानामधः क्रमात्॥
ततः सन्निधिमात्रेण सचैलं स्नानमाचरेत्।
स्नात्वाऽवलोकयेत् सूर्यमज्ञानात्स्पृशते यदि॥
चाण्डाल, सूतिका, रजस्वला तथा पतित के संसर्ग में अधोक्रमानुसार पतित से ४ हाथ, रजस्वला से ८ हाथ, सूतिका से १२ हाथ और चाण्डाल से १६ हाथ की दूरी के अन्तराल में शुद्धि-विधान बताया गया है। उनके इतनी हाथ की दूरी के अन्तराल में सान्निध्यमात्र से भी वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए। यदि अज्ञानवश स्पर्श हो जाए, तो स्नान करके सूर्य का दर्शन करना चाहिए। यहाँ १ हाथ २४ अंगुल अर्थात् डेढ़ फिट है।
नैमित्तिकस्नान किए बिना भोजन अथवा जलपान करने पर प्रायश्चित्त
संवर्तस्मृति—
समुत्पन्ने तु यः स्नाने भुञ्जीताथ पिबेत्तु वा।
गायत्र्यष्टसहस्रं तु जपेत्स्नात्वा समाहितः॥
नैमित्तिकस्नान का विधान उत्पन्न होने पर यदि कोई व्यक्ति बिना सचैल स्नान किए ही भोजन अथवा जलपान कर ले, तो उसे स्नान करके एकाग्रचित्त से गायत्री मन्त्र का आठ हजार बार जप करना चाहिए।
तीर्थ, विवाह एवं यात्रा आदि में स्पर्शजन्य दोष
बृहस्पतिवचनम्—
तीर्थे विवाहे यात्रायां संग्रामे देशविप्लवे।
नगरग्रामदाहे च स्पृष्टास्पृष्टिर्न दुष्यतीति॥
तीर्थ, विवाह, यात्रा, संग्राम, देश में विप्लव तथा नगर अथवा ग्राम में अग्निकाण्ड आदि के अवसर पर स्पर्श और अस्पर्श का दोष नहीं लगता।
मदनपारिजात के अनुसार यह विधान उस स्थिति में है, जब यह ज्ञान न हो कि मुझे अमुक पतित आदि व्यक्ति ने स्पर्श किया है। अन्य आचार्यों के मत में अनिवार्य स्पर्श होने पर देवपूजा, यात्रा आदि आवश्यक कार्यों में दोष नहीं लगता; किन्तु भोजन आदि के विषय में स्नान के बिना शुद्धि नहीं होती।
अपाङ्क्तेयों के कारण पंक्ति-दोष का निवारण
कूर्मपुराण, उत्तरखण्ड १६/३१–३२—
एकपङ्क्त्युपविष्टा ये न स्पृशन्ति परस्परम्।
भस्मना कृतमर्यादा न तेषां संकरो भवेत्॥
अग्निना भस्मना चैव सलिलेन विशेषतः।
द्वारेण स्तम्भमार्गेण षड्भिः पङ्क्तिर्विभिद्यते॥
एक पंक्ति में बैठे हुए जो लोग परस्पर स्पर्श नहीं करते तथा भस्म से उनके बीच मर्यादा बना दी जाती है, उनके बीच संसर्ग नहीं होता। अग्नि, भस्म, जल, द्वार, स्तम्भ तथा मार्ग—इन छह उपायों से पंक्ति का विभाजन किया जाता है।
पतित का याजन कराने का फल
ब्रह्मपुराण २१७/४०–४२—
पतितं याजयित्वा तु कृमियोनौ प्रजायते।
तत्र जीवति वर्षाणि दश पञ्च च भो द्विजाः॥
क्रिमिभावाद्विनिर्मुक्तस्ततो जायेत गर्दभः।
गर्दभः पञ्च वर्षाणि पञ्च वर्षाणि शूकरः॥
कुक्कुटः पञ्च वर्षाणि पञ्च वर्षाणि जम्बुकः।
श्वा वर्षमेकं भवति ततो जायेत मानवः॥
पतित व्यक्ति का याजन कराने वाला मनुष्य कृमि की योनि में उत्पन्न होता है और वहाँ पन्द्रह वर्ष तक रहता है। कृमि योनि से मुक्त होने के बाद गधे की योनि में पाँच वर्ष, सूअर की योनि में पाँच वर्ष, कुक्कुट की योनि में पाँच वर्ष तथा सियार की योनि में पाँच वर्ष रहता है। इसके बाद एक वर्ष तक कुत्ते की योनि में रहकर पुनः मनुष्य योनि प्राप्त करता है।
संसर्ग से पुण्य-पाप का स्थानान्तरण
पद्मपुराण, उत्तरखण्ड ७१/१५७—
संसर्गात् पुण्यपापानि यथा यान्ति निबोध तत्॥
एकत्र मैथुनाद्यानादेकपात्रस्थभोजनात्।
फलार्द्धं प्राप्नुयान्मर्त्यो यथावत् पुण्यपापयोः॥
स्पर्शनाद् भाषणाद् वापि परस्यस्तवनादपि।
दशांशं पुण्यपापानां नित्यं प्राप्नोति मानवः॥
दर्शनश्रवणाभ्याञ्च मनोध्यानात्तथैव च।
परस्य पुण्यपापानां शतांशं प्राप्नुयान्नरः॥
परस्यनिन्दापैशुन्यं धिक्कारं च करोति यः।
तत्कृतं पातकं प्राप्य स्वपुण्यं प्रददाति सः॥
कुर्वतः पुण्यकर्माणि सेवां यः कुरुते परः।
पत्नी भृत्योऽथ शिष्यो वा सजातीयोऽपि मानवः॥
तस्य सेवानुरूपेण तस्य तत् पुण्यभाग्भवेत्॥
एकपङ्क्तेस्ततो यस्तु लङ्घयन् परिवेशयेत्।
तस्य पापशतांशं तु लभते परिवेशकः॥
अपहृत्य परद्रव्यं पुण्यकर्म करोति यः।
कर्मकृतपापभोक्त्रा धनिनस्तद्भवेत् फलम्॥
नापनुद्य ऋणं यस्तु परस्य म्रियते नरः।
धनी तत् पुण्यमाप्नोति स्वधनस्यानुरूपतः॥
बुद्धिदस्वनुमन्ता च यच्चोपकरणप्रदः।
बलकृच्चापि षष्ठांशं प्राप्नुयात् पुण्यपापयोः॥
प्रजाभ्यः पुण्यपापानां राजा षष्ठांशमुद्धरेत्।
शिष्याद्गुरुः स्त्रिया भर्त्रा पिता पुत्रस्तथैव च॥
स्वपतेरपि पुण्यस्य भार्यार्द्धं समवाप्नुयात्॥
परहस्तेन दानादि कुर्वतः पुण्यकर्मणः।
विना भृतकशिष्याभ्यां कर्त्ता षष्ठांशमाहरेत्॥
संसर्ग के द्वारा पुण्य और पाप किस प्रकार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचते हैं, यह बताया गया है।
एक साथ मैथुन, यात्रा तथा एक ही पात्र में भोजन करने से मनुष्य दूसरे व्यक्ति के पुण्य-पाप का आधा भाग प्राप्त करता है। स्पर्श, बातचीत तथा दूसरे की स्तुति करने से उसके पुण्य-पाप का दसवाँ भाग प्राप्त होता है। दर्शन, श्रवण तथा मन से ध्यान करने पर दूसरे के पुण्य-पाप का सौवाँ भाग प्राप्त होता है।
जो व्यक्ति दूसरे की निन्दा, चुगली अथवा भर्त्सना करता है, वह उसके द्वारा किए गए पाप को प्राप्त करता है और अपना पुण्य उसे दे देता है।
जो व्यक्ति पुण्यकर्म करने वाले दूसरे व्यक्ति की सेवा करता है, चाहे वह पत्नी हो, सेवक हो, शिष्य हो अथवा सजातीय व्यक्ति हो, वह अपनी सेवा के अनुरूप उसके पुण्य का भागी होता है।
जो व्यक्ति एक पंक्ति को लाँघकर भोजन परोसता है, वह परोसने वाले को उसके पाप का सौवाँ भाग प्राप्त कराता है।
जो व्यक्ति दूसरे का धन चुराकर पुण्यकर्म करता है, उस पुण्य का फल उस धन के वास्तविक स्वामी को प्राप्त होता है।
जो व्यक्ति दूसरे का ऋण चुकाए बिना मर जाता है, उसका धनिक अपने धन के अनुपात में उसका पुण्य प्राप्त करता है।
किसी पुण्य अथवा पापकर्म में बुद्धि देने वाला, अनुमति देने वाला, साधन उपलब्ध कराने वाला तथा बलपूर्वक कार्य कराने वाला—इन सभी को उस कर्म के पुण्य-पाप का छठा भाग प्राप्त होता है।
राजा अपनी प्रजा के पुण्य-पाप का छठा भाग प्राप्त करता है। शिष्य के पुण्य का भाग गुरु, स्त्री के पुण्य का भाग पति तथा पुत्र के पुण्य का भाग पिता प्राप्त करता है। पत्नी अपने पति के पुण्य का आधा भाग प्राप्त करती है।
दूसरे व्यक्ति के हाथ से दान आदि पुण्यकर्म कराने वाले व्यक्ति को, भृत्य और शिष्य के अतिरिक्त, उस कर्म का छठा भाग प्राप्त होता है।
पतित के साथ संसर्ग के अनुसार प्रायश्चित्त
पराशरस्मृति में पतित व्यक्ति के साथ संसर्ग की अवधि के अनुसार अलग-अलग प्रायश्चित्तों का विधान किया गया है।
पाँच दिन तक पतित का संसर्ग करने पर तीन दिन उपवास करने से शुद्धि होती है। दस दिन के संसर्ग में कृच्छ्रव्रत, बारह दिन के संसर्ग में तप्तकृच्छ्र, पन्द्रह दिन के संसर्ग में दस दिन का उपवास, एक महीने के संसर्ग में पराकव्रत, दो महीने के संसर्ग में चान्द्रायणव्रत, चार महीने के संसर्ग में दो चान्द्रायण तथा एक वर्ष के संसर्ग में छह महीने का कृच्छ्रव्रत करना चाहिए।
पराशरस्मृति—
त्रिरात्रं प्रथमे पक्षे द्वितीये कृच्छ्रमाचरेत्।
तृतीये चैव पक्षे तु कृच्छ्रं सान्तपनं चरेत्॥
चतुर्थे दशरात्रं स्यात् पराकः पञ्चमे मतः।
कुर्याच्चान्द्रायणं षष्ठे सप्तमे त्वैन्दवद्वयम्॥
शुद्ध्यर्थमष्टमे चैव षण्मासात्कृच्छ्रमाचरेत्॥
प्रथम पक्ष में तीन रात्रि का प्रायश्चित्त, दूसरे पक्ष में कृच्छ्रव्रत, तीसरे पक्ष में सान्तपन कृच्छ्र, चौथे पक्ष में दस रात्रि का प्रायश्चित्त तथा पाँचवें पक्ष में पराकव्रत करना चाहिए। छठे पक्ष में चान्द्रायण, सातवें पक्ष में दो चान्द्रायण तथा आठवें पक्ष में शुद्धि के लिए छह महीने का कृच्छ्रव्रत करना चाहिए।
देवप्रतिष्ठा एवं प्रतिमा-शुद्धि सम्बन्धी विधान
सिद्धान्तशेखरे—
चौर चण्डाल पतितश्चोदक्यास्पर्शने सति।
शवाद्युपहित् चैव प्रतिष्ठां पुनराचरेत्॥
चोर, चाण्डाल, पतित तथा रजस्वला के स्पर्श से और शव आदि के सम्पर्क से दूषित होने पर पुनः प्रतिष्ठा करनी चाहिए।
ब्रह्मपुराणे—
खण्डिते स्फुटिते दग्धे भ्रष्टे मानविवर्जिते।
यागहीनैः पशुस्पृष्टे पतिते दुष्टभूमिषु॥
अन्यमन्त्रार्चिते चैव पतितस्पर्शदूषिते।
दशस्वेतेषु नो चक्रुः सन्निधानं दिवौकसः॥
खण्डित, स्फुटित, जले हुए, अपने स्थान से हटे हुए, मानवविहीन, यागरहित, पशुओं से स्पर्श किए हुए, पतित के सम्पर्क में आए हुए, दूषित भूमि में स्थित, अन्य मन्त्रों से अर्चित तथा पतित के स्पर्श से दूषित—इन दस प्रकार के स्थानों में देवता सान्निध्य नहीं करते।
वृद्धहारितः—
प्रासाददेवहर्म्याणां चाण्डालपतितादिषु।
अन्तः प्रविष्टेषु तथा शुद्धिः स्यात्केन कर्मणा।
गोमिः संक्रमणं कृत्वा गोमूत्रेणैव लेपयेत्॥
मन्दिर, देवगृह तथा देवालयों में चाण्डाल, पतित आदि के भीतर प्रवेश कर जाने पर किस कर्म से शुद्धि होती है? गोमय से लेपन करके गोमूत्र से भी लेपन करना चाहिए।
भृगुसंहिता—
चाण्डालैरन्त्यजैश्चैव तथान्यप्रतिलोमजैः।
म्लेच्छैश्च नीचपतितैर्गुरुनिन्दादिदूषितैः॥
इत्येवमादिभिः स्पृष्टे देवागारे विशेषतः।
स्पृष्टं प्रवेशने बाधा पूजनेऽप्यथ दर्शने॥
चाण्डाल, अन्त्यज, अन्य प्रतिलोम जातियों में उत्पन्न व्यक्तियों, म्लेच्छों, नीच एवं पतित व्यक्तियों तथा गुरु की निन्दा आदि से दूषित व्यक्तियों के द्वारा विशेषतः देवालय में स्पर्श, उनके प्रवेश, पूजा तथा दर्शन में निषेध माना है।
अथास्पृश्यस्पर्शे तु बोधायनः—
द्रव्यवत् कृतशौचानां देवतार्चानां भूयः प्रतिष्ठापनमिति ॥४१॥
अस्पृश्य के द्वारा देवप्रतिमा का स्पर्श हो जाने पर, जैसे ताम्र आदि के पात्रों की शुद्धि की जाती है, उसी प्रकार देवप्रतिमाओं की शुद्धि करके उनका पुनः प्रतिष्ठापन करना चाहिए। ॥४१॥
बोधायनः—
देवतार्चा देवताप्रतिमा। तासामस्पृश्यस्पृष्टानां द्रव्यवत् कृतशौचानां प्रकृत-द्रव्यस्य ताम्रादेर्यथोक्तशुद्धिजनकैरम्लादिभिः कृतशुद्धीनां भूयः प्रतिष्ठा-पनात् पूज्यत्वमित्यर्थः ॥४२॥
देवतार्चा का अर्थ देवप्रतिमा है। अस्पृश्य के द्वारा स्पर्श की गई उन देवप्रतिमाओं की, पात्र आदि द्रव्यों के समान शुद्धि करनी चाहिए। जिस प्रकार ताम्र आदि धातुओं से बने पात्रों की पूर्वोक्त शुद्धि उत्पन्न करने वाले अम्ल आदि पदार्थों से शुद्धि की जाती है, उसी प्रकार शुद्धि करके पुनः प्रतिष्ठापन करने से वे देवप्रतिमाएँ पूजनीय हो जाती हैं। यही इसका अभिप्राय है। ॥४२॥
पतित के लिए उदकक्रिया एवं अन्त्येष्टि सम्बन्धी मर्यादाएँ
पतित के लिए उदकक्रिया का विधान
मनुस्मृति ११/१८२–१८३—
पतितस्योदकं कार्यं सपिण्डैर्बान्धवैर्बहिः।
निन्दितेऽहनि सायाह्ने ज्ञात्यृत्विग्गुरुसंनिधौ॥
दासी घटमपां पूर्णं पर्यस्येत् प्रेतवत्पदा।
अहोरात्रमुपासीरन्नाशौचं बान्धवैः सह॥
पतित व्यक्ति के लिए उसके सपिण्ड और बन्धु-बान्धव गाँव के बाहर, निन्दित दिन के सायंकाल, ज्ञातियों, ऋत्विजों तथा गुरु की उपस्थिति में उदकक्रिया करें। दासी जल से भरे हुए घड़े को पैर से गिरा दे, जैसे सामान्य मृतक के लिए किया जाता है। इसके बाद बन्धु-बान्धव एक अहोरात्र तक अशौच का पालन करें।
याज्ञवल्क्यस्मृति ६/२९४—
दासीकुम्भं बहिर्ग्रामन्निनयेरन्स्वबान्धवाः।
पतितस्य बहिः कुर्युः सर्वकार्येषु चैव तम्॥
पतित के बन्धु-बान्धव दासी के द्वारा जलपूर्ण घड़े को ग्राम के बाहर ले जाएँ। पतित व्यक्ति को सभी कार्यों में ग्राम के बाहर ही रखें।
पतित के संस्कार, श्राद्ध एवं सपिण्डीकरण का निषेध
भविष्यपुराण—
पाखण्डमाश्रितैश्चैव महापातकिनस्तथा।
स्त्रियश्च व्यभिचारिण्य आरूढपतितास्तथा।
न तेषां स्नानसंस्कारो न श्राद्धं न सपिण्डनम्॥
पाखण्ड का आश्रय लेने वाले, महापातकी, व्यभिचारिणी स्त्रियाँ तथा आरूढ़पतित व्यक्ति—इनका स्नान-संस्कार, श्राद्ध एवं सपिण्डीकरण नहीं किया जाता।
ब्रह्मपुराण—
पतितानां न दाहः स्यान्नान्त्येष्टिर्नास्थिसञ्चयः।
न चाश्रुपातः पिण्डो वा कार्यं श्राद्धादिकं क्वचित्॥
एतानि पतितानां तु यः करोति विमोहितः।
ततः कृच्छ्रद्वयेनैव तस्य शुद्धिर्न चान्यथा॥
पतित व्यक्तियों का दाह-संस्कार, अन्त्येष्टि, अस्थिसञ्चय, उनके लिए अश्रुपात, पिण्डदान तथा श्राद्ध आदि कर्म नहीं करने चाहिए। जो मोहवश इन कर्मों को करता है, उसकी शुद्धि दो कृच्छ्रव्रतों से होती है।
जानबूझकर पतित का अन्त्यकर्म करने पर प्रायश्चित्त
वसिष्ठस्मृति—
तप्तकृच्छ्रसहितं चरेच्चान्द्रायणव्रतम्।
जानबूझकर पतित का अन्त्यकर्म करने वाले व्यक्ति को तप्तकृच्छ्र सहित चान्द्रायणव्रत करना चाहिए।
माधवीय में उद्धृत वसिष्ठवचन—
कृत्वाग्निमुदकं स्नानं संस्पर्शं वहनं कथाम्।
रज्जुच्छेदाश्रुपातं च तप्तकृच्छ्रेण शुद्ध्यति॥
पतित के लिए अग्नि-संस्कार, उदकक्रिया, स्नान, स्पर्श, शववहन, उससे सम्बन्धित बातचीत, रज्जुच्छेद तथा अश्रुपात आदि करने वाले व्यक्ति की शुद्धि तप्तकृच्छ्रव्रत से होती है।
मिताक्षरा एवं माधवीय—
तच्छवं केवलं स्पृष्टमश्रु वा पतितं यदि।
पूर्वोक्तनामकारी चेदेकरात्रभोजनम्॥
एकरात्रं तु नाश्नीयात् त्रिरात्रं बुद्धिपूर्वकम्॥
यदि किसी ने केवल पतित के शव का स्पर्श किया हो अथवा उसके लिए अश्रुपात किया हो, तो पूर्वोक्त कर्म करने वाले के लिए एक रात्रि भोजन न करने का विधान है। यदि यह कार्य जानबूझकर किया गया हो, तो तीन रात्रि तक भोजन नहीं करना चाहिए।
संवर्तस्मृति—
एषामन्यतमं प्रेतं यो वहेत दहेत वा।
कटोदकक्रियां कृत्वा कृच्छ्रसान्तपनं चरेत्॥
अज्ञाने त्वर्धम्॥
इन पतितों में से किसी का शव जो व्यक्ति उठाता है अथवा दाह करता है, या उसके लिए काष्ठ और उदकक्रिया आदि करता है, उसे सान्तपन कृच्छ्रव्रत करना चाहिए। अज्ञानवश ऐसा करने पर आधा प्रायश्चित्त करना चाहिए।
पतित के लिए उदक एवं पिण्डदान की निष्फलता
अङ्गिरावचनम्—
चण्डालदुदकात्सर्पाद्ब्राह्मणाद्वैद्युतादपि।
दंष्ट्रिभ्यश्च पशुभ्यश्च मरणं पापकर्मणाम्॥
उदकं पिण्डदानं च प्रेतेभ्यो यत्प्रदीयते।
नोपतिष्ठति तत्सर्वमन्तरिक्षे विनश्यति॥
चाण्डाल, उदक, सर्प, ब्राह्मण, विद्युत् तथा दंष्ट्रायुक्त पशुओं से होने वाली मृत्यु पापकर्मों के कारण मानी गई है। ऐसे प्रेतों के लिए जो उदक एवं पिण्डदान दिया जाता है, वह उन्हें प्राप्त नहीं होता, अपितु अन्तरिक्ष में ही नष्ट हो जाता है।
मिताक्षरा—
आत्मनस्त्यागिनां नास्ति पतितानां तथा क्रिया।
तेषामपि तथा गङ्गातोये संस्थापनं हितम्॥
आत्मत्याग करने वालों तथा पतितों के लिए सामान्य अन्त्येष्टि आदि क्रियाओं का विधान नहीं है। उनके लिए गङ्गाजल में शरीर स्थापित करना हितकर बताया गया है।
विदेशयात्री आदि पतितों की मरणोत्तरी क्रिया
पतितों को चाहिए कि अपने पुत्रादि उत्तराधिकारी को समझाकर पतितों की मरणोत्तरी क्रियाक्रम लिखकर सुरक्षित रखवाएँ। आवश्यक होने पर तदुक्त विधि से सभी मरणोत्तरी क्रियाओं का सम्पादन हो।
बोधायनधर्मसूत्र, प्रश्न २, अध्याय १, खण्ड २, सूत्र १–२—
अथ पतनीयानि। समुद्रसंयानम् (द्वीपान्तर म्लेच्छदेशे गमनम्)।
बोधायनधर्मसूत्र के अनुसार समुद्र पार म्लेच्छदेश (विदेश) की यात्रा करने वाले को पतित माना गया है।
जैसा कि पूर्व में कहा गया है, तदनुसार पतितों की मृत्यु होने पर स्नान, स्पर्श, श्मशान में ले जाना, शववहन, रज्जु का छेदन, अग्निसंस्कार, उदकक्रिया, अस्थिसंचय, रोना, सूतकपालन, पिण्डश्राद्ध आदि नहीं होते।
अन्त्यकर्मदीपक, लेखक नित्यानंद पर्वतीय
शास्त्रानुज्ञां विना शस्त्राग्निविषजलप्रवेशादिभिः स्वेच्छयाऽऽत्मघातकानां, विद्युदादिहतानां, महापातकिनां तत्संसर्गिणां तत्तुल्यानां पतितानां च, स्त्रीणां च पत्यादिहन्त्रीणां, ह
Comments
Post a Comment